मुजफ्फर नगर, फरवरी 15 -- दून वैली पब्लिक स्कूल में वार्षिक खेलकूद समारोह का आयोजन बड़े उत्साह और ऊर्जा के साथ हुआ। चौधरी चरण सिंह स्टेडियम मे हुए वार्षिक खेलकूद समारोह में विद्यार्थियों ने क्रीड़ा प्रतिभा का लोहा मनवाया। वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि कौशल विकास और उद्यमिता मंत्रालय के राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल, नगर पालिका अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप, पूर्व नगर विधायक अशोक कंसल, संघ प्रचारक तपन कुमार, जिला क्रीड़ा अधिकारी भूपेंद्र सिंह, बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. सागर नारंग एवं विद्यालय प्रबंध समिति के सदस्यों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलन और प्रेरणादायक संबोधन से किया। इस दौरान विभिन्न कक्षाओं के विद्यार्थियों ने दौड़, रिले रेस, लंबी कूद, ड्रिल तथा अन्य खेल प्रतियोगिताओं में बढ़-चढ़कर भाग लिया। मैदान में बच्चों का जोश और टी...