देहरादून, दिसम्बर 26 -- देहरादून। दून विश्वविद्यालय का दीक्षांत समारोह 29 दिसंबर को आयोजित किया जाएगा। जिसमें 738 विद्यार्थियों को उपाधियां दी जाएंगी। विवि के कुलाधिपति राज्यपाल ले. ज. गुरुमीत सिंह(सेनि.)मेधावियों को स्वर्ण पदक से अलंकृत करेंगे। वहीं आईआईटी मुंबई के प्रो. गणेश रामकृष्णन दीक्षांत संबोधन देंगे। इस वर्ष के समारोह का विषय कृत्रिम बुद्धिमत्ता है। कुलपति सुरेखा डंगवाल और कुलसचिव दुर्गेश डिमरी ने दीक्षांत समारोह की तैयारियों की जानकारी दी। समारोह में स्नातक 484, स्नातकोत्तर 241 और पीएचडी 13 विद्यार्थियों को उपाधियां प्रदान की जाएंगी। स्कूल ऑफ डिजाइन, स्कूल ऑफ़ एनवायरनमेंट एंड नेचुरल रिसोर्सेज, स्कूल ऑफ लैंग्वेज, स्कूल ऑफ मैनेजमेंट, स्कूल ऑफ मीडिया एंड कम्युनिकेशन स्टडीज़, स्कूल ऑफ फिजिकल साइंसेज, स्कूल ऑफ सोशल साइंस, स्कूल ऑफ बा...