देहरादून, फरवरी 7 -- दून विश्वविद्यालय में हिमालय ऋषि डॉक्टर नित्यानंद की जन्म जयंती के अवसर पर नौ फरवरी को हिमालय एवं उत्तराखंड से जुड़े विभिन्न विषयों पर आधारित दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन किया जा रहा है। विश्वविद्यालय की कुलपति प्रोफेसर सुरेखा डंगवाल ने बताया कि विवि के डॉ. नित्यानंद सभागार में कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी करेंगे। उद्घाटन सत्र में डॉक्टर नित्यानंद के व्यक्तित्व एवं कृतित्व से जुड़े विशेषज्ञ और शिक्षाविद् उनके दर्शन तथा हिमालय और उत्तराखंड को लेकर उनके दृष्टिकोण पर विस्तृत चर्चा करेंगे। कुलपति ने बताया कि उद्घाटन सत्र में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अखिल भारतीय कार्यकारिणी सदस्य डॉ. दिनेश, हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय के पूर्व आचार्य डॉ. कमलेश कुमार, उत्तरांचल उत्थान पर...