देहरादून, नवम्बर 15 -- देहरादून। दून मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में कर्मचारियों को हटाने पर आक्रोश भड़क गया है। उन्होंने पटेलनगर मेडिकल कॉलेज गेट पर प्रदर्शन किया और उन्हें न निकाले जाने की गुहार लगाई। कहा कि वह लंबे समय से यहां कार्यरत है। करीब 100 कर्मचारी पहले तैनात थे, फिर 65 ही रह गए। अब इनमें से भी हटाया जा रहा है। जिससे उनके परिवार पर संकट खड़ा हो गया है। वहीं कर्मचारियों से गार्ड द्वारा घुसने नहीं देने पर नोंकझोंक भी हुई। वही ठेकेदार को भी महिलाओं ने घेरा, महिलाओं द्वारा नाराजगी जताने और घेराव पर ठेकेदार वहां से चला गया। आरोप लगाया कि कॉलेज प्रबंधन और ठेकेदार सुनने को तैयार नहीं है। वही, उनसे कॉलेज से लेकर अस्पताल तक में कई कई जगह कार्य कराया जा रहा है। इस दौरान रीना, सुनीता, ममता, विमलेश, निर्मला देवी, बसंती, फुल्की देवी, देशराज आदि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.