देहरादून, फरवरी 24 -- देहरादून। दून मेडिकल कॉलेज में पोषण एवं खानपान को लेकर शोध किया जाएगा और इसके लिए नया पाठ्यक्रम भी तैयार किया जाएगा। मंगलवार को प्राचार्य डॉ. गीता जैन ने इसकी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि कॉलेज में आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय पोषण एवं जनस्वास्थ्य सम्मेलन (एनसीआईकॉन-2026) में एनसीआई के अध्यक्ष डॉ. नर सिंह वर्मा की मौजूदगी में एनसीआई एवं कॉलेज के बीच करार हुआ है, जिसके तहत दोनों संस्था एक दूसरे को क्लीनिकल एवं एकेडमिक डाटा साझा करेंगे और पोषण, मातृ और किशोरी पोषण को मजबूत करने, एनीमिया की दर में कमी लाने, मोटे अनाज (मिलेट्स) को प्रोत्साहन देने, पोषण वाटिकाओं के विस्तार को अभियान चलाएंगे। प्राचार्य ने कहा कि जनता, फैकल्टी, शोधार्थी सभी को इस करार का लाभ होगा। निदेशक डॉ. अजय आर्य ने भी कार्यक्रम को सराहा। आयोजन सचिव प्रो. ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.