देहरादून, नवम्बर 7 -- देहरादून। जोधा फिल्म्स दिल्ली के बैनर पर निर्मित उत्तराखंड की आंचलिक फिल्म 'घंगतोल' का टीजर गुरुवार को प्रेस क्लब में रिलीज किया गया। इस फिल्म के निर्माता हैं संजय जोशी, नीता जोशी, सुधीर धर और निर्देशक सुशीला रावत ने। संगीतकार राजेन्द्र चौहान, डीओपी ध्रुव त्यागी, साउंड रिकॉर्डिंस्ट, जितेंद्र पाठक, एडीटर पुष्कर पंत, प्रोडक्शन प्रमुख खुशहाल सिंह बिष्ट हैं। फिल्म के मुख्य कलाकार हैं जितेन बिष्ट, पदमेंद्र रावत, कुलदीप असवाल, सुशील पुरोहित, विकास खत्री, खुशहाल सिंह बिष्ट, पीताम्बर चौहान, अजय बिष्ट, डॉ. दिनेश शर्मा, राकेश धस्माना, डॉ. सतीश कालेश्वरी, गणेश रौतेला, राजेश नौगाईं, अखिलेश भट्ट, हरेंद्र रावत, उमेश बन्दूनी, रमेश परदेसी आदि।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...