देहरादून, फरवरी 20 -- फोटो....महत्वपूर्ण -विश्व सामाजिक न्याय दिवस पर संयुक्त नागरिक संगठन की ओर से संवाद आयोजित -विकास के नाम पर वन्यजीवों के प्राकृतिक आवास जंगलों की सफाई से होते पर्यावरणीय नुकसान,मानव वन्य जीव संघर्ष के बुनियादी कारणों की अनदेखी आदि विषयों पर विचार व्यक्त किए देहरादून, वरिष्ठ संवाददाता। विश्व सामाजिक न्याय दिवस पर संयुक्त नागरिक संगठन की ओर से आयोजित संवाद में दून में वाहनों से बढ़ते प्रदूषण पर चिंता जताई गई। शुक्रवार को विश्व सामाजिक न्याय दिवस पर संयुक्त नागरिक संगठन की ओर से जीने का अधिकार बनाम सार्वजनिक जीवन में व्याप्त व्यवस्थागत समस्याएं और इनका निराकरण विषय पर संवाद का आयोजन रेसकोर्स में किया गया।अध्यक्षता पंजाब एंड सिंध बैंक सेवानिवृत्ति संगठन के अध्यक्ष खुशवीर सिंह ने की। संचालन संगठन सचिव अवधेश शर्मा ने किया।...