देहरादून, फरवरी 5 -- देहरादून, वरिष्ठ संवाददाता। दून में फर्जी बिल से नकली दवाओं की सप्लाई का मामला सामने आया है। एक मेडिकल स्टोर संचालक ने रुड़की की प्रतिष्ठित फार्मा कंपनी के नाम पर फर्जी बिल बनाकर नकली दवाइयां बेच दीं। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी मेडिकल स्टोर संचालक के खिलाफ बुधवार को केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले का खुलासा तब हुआ जब दिल्ली ड्रग कंट्रोल विभाग के इंस्पेक्टर राम कुमार कुम्हार नकली दवाओं की जांच करते हुए रूड़की स्थित हील एंड क्योर फार्मास्युटिकल्स पहुंचे। जांच में सामने आया कि देहरादून के कारगी चौक स्थित ओमकार विकास मेडिकोज के प्रोपराइटर दिले राम ने रोसुवास एफ-20 नामक दवा के कुछ बैच बेचे थे। जब इन दवाओं के खरीद बिल मांगे गए तो दिले राम ने हील एंड क्योर फार्मास्युटिकल्स के नाम के बिल पेश किए। कंपनी के मालिक अंक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.