देहरादून, मई 15 -- मध्य प्रदेश के मंत्री के बयान को लेकर गुरुवार को दून में कांग्रेस ने प्रदर्शन किया। उन्होंने मंत्री के बयान को सेना का अपमान करार दिया। कहा कि भाजपा का यही असली चेहरा है। कांग्रेसियों ने यहां भाजपा के खिलाफ नारेबाजी भी की और पुतला फूंका। महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ.जसविंदर सिंह गोगी की अगुवाई में एकत्रित कांग्रेसियों ने एस्लेहाल चौक पर प्रदर्शन किया। उन्होंने भाजपा पर सेना का अपमान का आरोप लगाया। कहा कि आतंकवाद और पाकिस्तान के खिलाफ सेना ने जिस शौर्य के साथ जवाब दिया, उसे पूरा देश सलाम कर रहा है, लेकिन भाजपा नेता अपनी असली मानसिकता से बाहर निकल नहीं पा रहे हैं। वह या तो अपने बयानों से सेना का अपमान कर रहे हैं, या फिर तिरंगा शौर्य यात्रा निकालकर सेना की आड़ लेकर अपनी राजनीति चमकाने का काम कर रहे हैं। महानगर अध्यक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.