देहरादून, दिसम्बर 24 -- युवा शिव सेना ने जिले में अवैध रूप से रह रहे रोहिंग्या व अन्य घुसपैठियों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। उन्होंने मांगों से संबंधित ज्ञापन जिला मजिस्ट्रेट को सौंपा। युवा शिवसेना ने बांग्लादेश में हिंदू समुदाय पर हो रहे अत्याचार पर कड़ा विरोध दर्ज करवाते हुए प्रदर्शन किया गया। बांग्लादेश के पुतले का भी दहन किया गया। ज्ञापन में कहा गया है कि दून के विभिन्न क्षेत्रों में रोहिंग्या, बांग्लादेशी मूल के व्यक्तियों के अवैध रूप से निवास, फर्जी दस्तावेजों के उपयोग एवं झुग्गी-बस्तियों में संदिग्ध गतिविधियों की विश्वसनीय सूचनाएं लगातार सामने आ रही हैं। लिहाजा अन्य राज्यों की भांति उत्तराखंड में भी अवैध प्रवासियों के सत्यापन, पहचान एवं आवश्यक होने पर देश-निर्देशन की प्रक्रिया को और अधिक सशक्त किया जा...