धनबाद, जनवरी 11 -- धनबाद, विशेष संवाददाता धनबाद जिला कराटे संघ की ओर से आयोजित 12वीं धनबाद जिला कराटे चैंपियनशिप शनिवार को कुसुम विहार स्थित दून पब्लिक स्कूल में प्रारंभ हुआ। दून पब्लिक स्कूल के उप निदेशक सह धनबाद जिला कराटे संघ के चेयरमैन सुनील कुमार ने दीप प्रज्वलित उद्घाटन किया। ज़िला ओलंपिक संघ के वरीय उपाध्यक्ष रेजा इश्तियाक, संयुक्त सचिव प्रियरंजन कुमार, स्कूल प्रशासक द्रव्यांश सिंह तथा धनबाद जिला कराटे संघ की सचिव पामोला देवी उपस्थित थीं। पहले दिन का परिणाम स्वर्ण पदक: बुशरा गुलज़ार, राज कुमार किस्कू, अंकित विश्वकर्मा, सौर्या बैनर्जी, प्रगति प्रिया, समृद्धि रानी, अदिति चौधरी, अनुष्का कुमारी, संचित मुखर्जी, सना फातिमा, करिश्मा, प्रिया केशरी, मानशी केशरी, सौरभ भारती, संदीप पासवान, आदित्य झा, अमन पासवान, अंकित विश्वकर्मा, आदर्श जॉय दा...