विकासनगर, मार्च 8 -- सहसपुर स्थित दून पब्लिक एकेडमी में चोरों ने अकाउंट ऑफिस से नगदी, एक कलाई घड़ी और महत्वपूर्ण दस्तावेजों का बैग चोरी कर लिया। चोर अकाउंट ऑफिस का दरवाजा तोड़कर अंदर घुसे। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, चोरों ने ऑफिस के सभी लॉकर्स और दराज को तोड़कर पूरे कमरे की तलाशी ली और जो भी कीमती सामान मिला, उसे लेकर फरार हो गए। घटना के दौरान स्कूल में तैनात सुरक्षाकर्मी ड्यूटी पर मौजूद नहीं थे, जिसका फायदा उठाकर चोरों ने वारदात को अंजाम दिया। सुबह जब स्कूल के कर्मचारी पहुंचे, तो उन्होंने अकाउंट ऑफिस का टूटा हुआ दरवाजा और बिखरा हुआ सामान देखा। घटना की सूचना तुरंत स्कूल प्रशासन द्वारा स्थानीय पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया है, ताकि सुर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.