देहरादून, मार्च 10 -- उत्तराखंड क्रिकेट समिति ऑफ द डेफ की ओर से आयोजित पहली बधिर क्रिकेट चैंपियनशिप का फाइनल देहरादून ने जीता। महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज रायपुर देहरादून में सोमवार को खिताबी मुकाबला खेला गया। चैंपियनशिप में देहरादूर, हरिद्वार, कुमाऊं और गढ़वाल की चार टीमों ने हिस्सा लिया। फाइनल मुकाबला देहरादून और हरिद्वार के बीच खेला गया। देहरादून ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 169 रन बनाए। इसमें अभिषेक मिश्रा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 81 रनों की पारी खेली। जवाब में हरिद्वार की टीम 104 रनों पर ऑल आउट हो गई और 65 रनों से मैच हार गई। विजेता और उपविजेता टीमों के खिलाड़ियों को समिति ने ट्रॉफी, प्रमाण पत्र और मेडल देकर सम्मानित किया। मौके पर संस्था के महासचिव सिद्धार्थ जैन, कोषाध्यक्ष शक्ति पुंडीर, खेल सचिव दीपक जोशी, अभिषेक मिश्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.