देहरादून, जनवरी 13 -- देहरादून। दून डिफेंस एकेडमी में मंगलवार को भारतीय नौसेना और वायुसेना में चयनित अग्निवीर छात्रों का सम्मान किया गया। एकेडमी के निदेशक संदीप गुप्ता ने इस दौरान डीडीए डायमंड्स विशाल राजपूत और हिमांशु जाट से पॉडकास्ट के माध्यम से संवाद किया और उनकी उपलब्धियों के लिए उन्हें सम्मानित किया। विशाल राजपूत ने आईएनएस चिल्का में प्रशिक्षण के अनुभव साझा करते हुए बताया कि निदेशक संदीप गुप्ता के साथ उनका वीडियो वायरल होने के बाद वहां उन्हें 'दून' के नाम से पहचाना जाने लगा। निदेशक संदीप गुप्ता ने दोनों छात्रों को Rs.10,000 की नकद राशि और स्मृति चिह्न भेंट किए। कहा कि वर्दी पहनना सौभाग्य है, लेकिन उसकी गरिमा बनाए रखना जिम्मेदारी है। उन्होंने छात्रों से बुरी आदतों से दूर रहकर निरंतर स्वयं को अपग्रेड करते रहने का संदेश दिया।
हिंदी हिन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.