देहरादून, अक्टूबर 6 -- देहरादून। जिला स्तरीय स्व. गुंगथंग टीसुलट्रीम मेमोरियल फुटबाल चैंपियनशिप की फाइनल ट्रॉफी दून चेलेंजर एफसी के नाम रही। टीम ने फाइनल में सूडान एफसी को 5-4 के अंतर से शिकस्त दी। तिब्बतन स्कूल क्लेमेंनटाउन में सोमवार फाइनल हुआ। ढूंन्डूपलिंग फुटबाल क्लब की ओर से आयोजित प्रतियोगिता में 12 टीमों ने हिस्सा लिया। दून चेलेंजर एफसी और सूडान एफसी के बीच फाइनल मैच काफी रोमांचक रहा। मैच के आखिर छणों तक दोनों टीमें गोल नहीं कर पाई। आखिरकार टाई ब्रेकर में दून चैलेंजर ने 5-4 के अंतर से जीत हासिल की। मुख्य अथिति बुद्धा टेंपल के गुरु लामा ने विजेता और उप विजेता टीमों को पुरस्कृत किया। बेस्ट प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट दून चेलेंजर के ऋषि को दिया। मौके पर रेफरी हर्षित चौहान, दोर्जी, संजय गुसाईं, गोपाल रावत, भास्कर, विमल रावत, वरुण, देवाशीष आ...