देहरादून, फरवरी 4 -- पवेलियन ग्राउंड में चल रही तृतीय द ग्रेट स्वामी विवेकानंद मेमोरियल फुटबॉल प्रतियोगिता में बुधवार को दून चैलेंजर्स ने 13 गढ़वाल राइफल्स को 3-0 से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया। दूसरे मैच में 6 बिहार रेजिमेंट ने ड्रैगन एफसी को 1-0 से हराकर अंतिम चार में जगह बनाई। बुधवार को दून चैलेंजर्स व 13 गढ़वाल राइफल्स के बीच पहला क्वार्टर फाइनल मैच खेला गया। पहले हॉफ में दोनों टीमों ने कई मूव बनाए लेकिन किसी को भी गोल करने में सफलता नहीं मिली। मध्यांतर के बाद दून चैलेंजर्स ने आक्रामक खेल दिखाया। 65 वें मिनट में दून चैलेंजर्स के फॉरवर्ड अक्षय राज ने गोल दागकर टीम को 1-0 से आगे कर दिया। 77 वें मिनट में आदित्य ने गोल कर बढ़त को 2-0 कर दिया। 84 वें मिनट में एक बार फिर अक्षय राज ने गोल दाग दून चैलेंजर्स को 3-0 से जीत दिला दी। अक्षय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.