देहरादून, नवम्बर 8 -- नगर आयुक्त नमामी बंसल ने शनिवार सुबह करीब सात बजे आराघर चौक, घंटाघर, दर्शनलाल चौक, ईसी रोड, आईटी पार्क रोड, चकराता रोड, सहस्रधारा रोड समेत विभिन्न क्षेत्रों में औचक निरीक्षण कर सफाई व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों, कर्मचारियों को व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए। वहीं जो कर्मचारी ड्यूटी पर मौजूद नहीं थे, उनकी रजिस्टर में अनुपस्थिति दर्ज करने को कहा। उन्होंने कहा कि रजत जयंती समारोह से पूर्व शहर में विशेष सफाई अभियान चलाया जा रहा है। अधिकारी ने शहरवासियों से भी अपील की है कि दून को स्वच्छ और सुंदर बनाने में सहयोग करें। इस दौरान सहायक नगर आयुक्त राजबीर सिंह चौहान मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.