देहरादून, दिसम्बर 19 -- देहरादून। सोशल बलूनी पब्लिक स्कूल (एसबीपीएस) के कक्षा 12वीं के छात्र हर्षित नेगी ने कॉमन लॉ एडमिशन टेस्ट यानी क्लेट परीक्षा में देशभर में 652वीं रैंक हासिल कर दून के साथ विद्यालय का नाम रोशन किया है। हर्षित को इस प्रतिष्ठित परीक्षा में 99.3 परसेंटाइल प्राप्त हुए हैं। हर्षित की इस उपलब्धि पर बलूनी ग्रुप के प्रबंध निदेशक विपिन बलूनी ने शुक्रवार को उन्हें सम्मानित किया और इसे अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत बताया। वहीं स्कूल के प्रधानाचार्य पंकज नौटियाल ने हर्षित नेगी को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...