देहरादून, फरवरी 19 -- दून में भारत सरकार द्वारा संचालित नेशनल हैंडीकैप्ड फाइनेंस एंड डेवलपमेंट कॉरपोरेशन के तत्वाधान में दिव्य कला मेला का आयोजन 21 फरवरी से शुरू होगा। 1 मार्च तक रेंजर ग्राउंड में मेला आयोजित होगा। सीडीओ अभिनव शाह ने बताया कि प्रदेश में पहली बार राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित होने वाले इस मेले का उद्देश्य दिव्यांगजनों को सीधे बाजार और रोजगार के अवसरों से जोड़ना है। 13 जनपदों के दिव्यांगजन भाग लेंगे और वे अपने उत्पादों और कौशल का प्रदर्शन विभिन्न स्टालों के माध्यम से करेंगे। अन्य राज्यों से आने वाले दिव्यांग कलाकार और कारीगर भी अपने उत्पादों की प्रदर्शनी और बिक्री करेंगे।केवल उत्पादों की प्रदर्शनी ही नहीं होगी, बल्कि दिव्यांगजनों द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन भी किया जाएगा। मेले में देहरादून के विभिन्न स्कूलों और...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.