देहरादून, जनवरी 27 -- देहरादून। एशिया वेटरन क्रिकेट लेजेंड्स के लिए उत्तराखंड के दो खिलाड़ियों विजय सिंह और अमरदीप सोनकर का चयन भारतीय टीम में हुआ है। दोनों खिलाड़ियों ने हरिद्वार के भल्ला स्टेडियम में आयोजित आल इंडिया वेटरन चैम्पियनशिप 2025 में शानदार प्रदर्शन किया था, जहाँ विजय सिंह बेस्ट बैट्समैन और अमरदीप सोनकर बेस्ट बॉलर रहे। इस प्रतियोगिता में नॉर्थ जोन ने सेंट्रल जोन को हराकर खिताब जीता। बीवीसीआई ने इस चैंपियनशिप के आयोजन की जिम्मेदारी वीसीएयू को सौंपी गई थी। ऐशिया वेटरन चैंपियनशिप 28 जनवरी से 4 फरवरी तक थाईलैंड में छह देशों के बीच खेली जाएगी, जिसमें भारतीय टीम की कप्तानी मनप्रीत गोनी करेंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.