देहरादून, मार्च 6 -- देहरादून निवासी बीएसएफ के डिप्टी कमांडेट अखिलेश राणा ने एक और कीर्तिमान अपने नाम किया है। उन्होंने बिना रुके 12 घंटे दौड़कर 100 किमी की दौड़ पूरी की है। इससे पहले भी वो कई रिकॉर्ड अपने नाम कर चुके हैं। अखिलेश राणा देहरादून की डिफेंस कॉलोनी के रहने वाले हैं। उन्होंने बताया कि चंडीगढ़ में 01 और 02 मार्च को स्टेडियम रन का आयोजन किया गया था। इसमें देशभर के सैकड़ों धावक शामिल हुए। राणा ने अपनी प्रतिभाग का लोहा मनवाते हुए 100 किमी की दौड़ 12 घंटे लगातार दौड़कर पूरी की। इससे उन्होंने अपनी दृढ़ शक्ति का प्रदर्शन किया है। राणा के प्रदर्शन पर आईजी बीएसएफ और अन्य अधिकारियों ने उन्हें बधाई दी है। बता दें राणा बीते साल कारगिल विजय दिवस पर लद्दाख में आयोजित सरहद शौर्यथॉन में भी शामिल हुए थे। इसमें उन्होंने 44 किमी की मैराथन 4.46 घं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.