देहरादून, फरवरी 21 -- सोशल बलूनी पब्लिक स्कूल के छात्र अश्विन रौथाण ने खलंगा माउंटन बाइक रैली के अंडर-18 वर्ग में गोल्ड मेडल जीता। यह रैली 20 किलोमीटर की थी। अश्विन की इस उपलब्धि पर बलूनी ग्रुप के एमडी विपिन बलूनी ने अश्विन को सम्मानित करते हुए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि अश्विन से स्कूल के अन्य खिलाड़ियों को भी प्रेरणा मिलेगी। एमटीबी खलंगा का आयोजन 16 जनवरी को किया गया। इसमें तीन श्रेणियों में साइकिल रैली का आयोजन किया गया। इनमें इलीट, अंडर-18 और महिला वर्ग के लिए किया गया था। अश्विन के पिता महेंद्र रौथाण के अनुसार माउंटेन बाइक खलंगा की शुरूआत खलंगा मैदान में हुई और चोटी तक जाना था। यह कठिन चढ़ाई वाली साइकिल रैली थी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.