देहरादून, फरवरी 7 -- देहरादून। जयपुर (राजस्थान) में 28 जनवरी से 5 फरवरी 2026 तक आयोजित यूनेक्स सनराइज ऑल इंडिया सब जूनियर (अंडर-15 एवं अंडर-17) रैंकिंग बैडमिन्टन टूर्नामेंट में सोशल बलूनी पब्लिक स्कूल के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। बैडमिंटन एसोसिएशन ऑफ इंडिया की ओर से आयोजित इस प्रतियोगिता में आदित्य नेगी ने अंडर-15 बॉयज डबल्स में सिल्वर मेडल, शुभांगी चौधरी ने अंडर-17 मिक्स डबल्स में गोल्ड मेडल तथा शुभांगी चौधरी और अलीशा भंडारी ने अंडर-17 गर्ल्स डबल्स में ब्रॉन्ज मेडल प्राप्त किया। विद्यालय के मैनेजिंग डायरेक्टर विपिन बलूनी, प्रधानाचार्य पंकज नौटियाल और कोच ओम सिमेल्टी ने सभी खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.