धनबाद, फरवरी 16 -- धनबाद, मुख्य संवाददाता ऋषिकेश से हावड़ा जा रही दून एक्सप्रेस में आरपीएफ ने शनिवार की देर रात कछुआ तस्करी का भंडाफोड़ किया। ट्रेन की जनरल बोगी से 16 जिंदा कछुए बरामद किए गए। कछुओं को कौन ले जा रहा था, इसका पता नहीं चल पाया। आरपीएफ आरोपी की तलाश में जुटी है। इंजन से सटी दूसरी जनरल बोगी में कपड़े में बांध कर 16 कछुओं को बंगाल ले जाया जा रहा था। धनबाद रेलवे स्टेशन पर जांच में कछुआ जब्त किए गए। कछुओं को वन विभाग को सौंप दिया गया। आरपीएफ इंस्पेक्टर अजय प्रकाश ने बताया कि धनबाद पोस्ट स्तर पर गठित टास्क टीम प्लेटफॉर्म नंबर दो पर गश्त में जुटी थी। टीम ने 13010 योग नगरी ऋषिकेश-हावड़ा दून एक्सप्रेस के इंजन से दूसरे जनरल कोच में कछुओं को ले जाते पकड़ा। सीट के नीचे कपड़े से बांध कर कछुओं को ले जाया जा रहा था। थैले के संबंध में पूछने...