देहरादून, फरवरी 4 -- देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बुधवार सुबह दून अस्पताल की इमरजेंसी पहुंचे, उन्होंने यहां पर भर्ती विकासनगर बस हादसे में घायलों का हाल जाना। उन्होंने कहा कि यहां उन्हें कोई दिक्कत नहीं होगी। मरीजों की सारी जांचें और इलाज मुफ्त होगा। तीन मरीज इमरजेंसी एलाइड, एक ऑर्थो वार्ड, एक सर्जरी एवं एक आईसीयू में भर्ती है। एमएस डॉ. आरएस बिष्ट से उन्होंने मरीजों के बारे में जानकारी ली। एमएस डॉ. बिष्ट ने बताया कि मरीजों को पर्याप्त इलाज दिया जा रहा है। एक मरीज न्यूरो, चार ऑर्थो एवं एक सर्जरी में भर्ती है। मरीज प्रदीप, रजत, बलबीर सिंह, किशन, निधि एवं गजल भर्जी है, उन्हें पर्याप्त इलाज विशेषज्ञ डॉक्टर दे रहे हैं। किशन के हाथ एवं पैर की सर्जरी होगी और रजत आईसीयू में भर्ती है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट स...