देहरादून, जनवरी 5 -- देहरादून। राजकीय दून मेडिकल कॉलेज अस्पताल में गरीब और पात्र मरीजों को निशुल्क उपचार (फ्री बिलिंग) की स्वीकृति के लिए अब एमएस या डीएमएस की अनुपलब्धता पर दो अन्य डॉक्टर को जिम्मेदारी दे दी है। प्राचार्य डा. गीता जैन ने मरीजों की सुविधा के लिए दो नए नोडल अधिकारी नामित किए हैं। आदेश के मुताबिक अब रेस्पिरेटरी मेडिसिन के प्रो. डॉ. अनुराग अग्रवाल और जनरल मेडिसिन के प्रो. डॉ. विवेकानंद सत्यावली भी फ्री बिलिंग की संस्तुति कर सकेंगे। ये दोनों डॉक्टर न्यू ओपीडी के तीसरे तल पर मिलेंगे। इससे पहले केवल एमएस और डीएमएस को यह अधिकार था, जो अब भी जारी रहेगा। इस कदम से मरीजों को अधिकारियों की अनुपलब्धता या भीड़ के कारण इंतजार नहीं करना पड़ेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.