देहरादून, फरवरी 11 -- राजकीय दून मेडिकल कॉलेज अस्पताल के हड्डी रोग विभाग के डॉक्टरों की टीम ने जटिल और जोखिमपूर्ण स्पाइन सर्जरी कर एक युवक को मौत और लकवे के खतरे से बचा लिया है। चिन्यालीसौड़ (उत्तरकाशी) निवासी 30 वर्षीय नरेश राणा लकड़ी काटते समय पेड़ से गिर गए थे। इससे उनकी गर्दन के पिछले हिस्से में गंभीर चोट आई थी। तेज दर्द और गर्दन हिलाने में असमर्थ नरेश को दून अस्पताल लाया गया। एमआरआई और सीटी स्कैन में पता चला कि उन्हें ऊपरी सर्वाइकल स्पाइन की खतरनाक चोट है। टीम ने तुरंत सी-2 ओडोन्टॉइड एंटीरियर फिक्सेशन सर्जरी की। यह कम चीरफाड़ वाली तकनीक है, जिससे हड्डी फिक्स होने के साथ ही गर्दन के प्राकृतिक रूप से घूमने और झुकने की क्षमता सुरक्षित रहती है। सर्जरी के बाद नरेश तेजी से रिकवर हुए और अब बिना दर्द के अपने पैरों पर चल-फिर रहे हैं। अस्पताल ...