देहरादून, फरवरी 4 -- दून मेडिकल कॉलेज अस्पताल की इमरजेंसी में ओटी चलने से बड़ी राहत मिली है। बुधवार को प्राचार्य डॉ. गीता जैन ने ब्योरा जारी कर कहा कि उनकी पहल पर इमरजेंसी में ओटी शुरू की गई। पिछले 17 महीनों (अगस्त 2024 से दिसंबर 2025) में इमरजेंसी में रिकॉर्ड 1894 ऑपरेशन किए गए हैं। इनमें 1165 मेजर और 729 माइनर सर्जरी शामिल हैं। इससे दुर्घटना या गंभीर हालत में आने वाले मरीजों को अब ऑपरेशन के लिए लंबा इंतजार नहीं करना पड़ रहा है। सबसे ज्यादा 1103 ऑपरेशन ऑर्थोपेडिक विभाग में हुए, जिनमें 737 मेजर सर्जरी थीं। वहीं, जनरल सर्जरी विभाग में 525 (326 मेजर) ऑपरेशन किए गए। इसके अलावा गायनी और ईएनटी के मरीजों को भी लाभ मिला।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...