प्रयागराज, जनवरी 11 -- माघ मेला क्षेत्र में शनिवार सुबह दूध वितरण करने जा रहे सपा नेता संदीप यादव को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। इसके पहले माघ मेला क्षेत्र के सेक्टर छह स्थित मुलायम सिंह यादव स्मृति सेवा संस्थान शिविर के सामने जमकर हंगामा हुआ। संदीप यादव के साथ सपाई शिविर के सामने धरने पर बैठ गए। शिविर के बाहर तैनात पुलिस संदीप को कह रही थी कि मुख्यमंत्री के माघ मेला क्षेत्र से जाने के बाद दूध वितरण कर सकते हैं। संदीप नहीं माने तो पुलिस उनको हिरासत में लेकर झूंसी थाने ले जाने लगी। इस बीच सपाई नारेबाजी करते हुए सामने लेट गए। सपाई और पुलिस के बीच धक्कामुक्की भी हुई, लेकिन पुलिस संदीप को थाने लेकर चली गई। इसकी जानकारी होने पर सपा के जिलाध्यक्ष (गंगापार) अनिल यादव, रविंद्र यादव, महावीर यादव आदि झूंसी थाने पहुंचे और पुलिस से बात की। संदीप को ...