प्रयागराज, जनवरी 10 -- प्रयागराज। माघ मेला क्षेत्र में शनिवार सुबह दूध वितरण करने जा रहे समाजवादी पार्टी के नेता संदीप यादव को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। संदीप माघ मेला क्षेत्र के सेक्टर छह स्थित मुलायम सिंह यादव स्मृति सेवा संस्थान शिविर से दूध वितरण करने के लिए बाहर निकल रहे थे कि उनको पुलिस ने रोक लिया। संदीप यादव को रोके जाने का समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने विरोध किया। सपा कार्यकर्ता और पुलिस के बीच कहासुनी भी हुई। संदीप बार-बार दूध लेकर बाहर निकलने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन पुलिस रोक रही थी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दोपहर एक बजे संदीप ने दूध लेकर शिविर से बाहर निकलने का प्रयास किया तो पुलिस ने उनको हिरासत में लेकर थाने भेज दिया। सपा के कार्यकर्ताओं ने संदीप को ले जा रहे वाहन को रोकने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.