रांची। एएनआई, अगस्त 23 -- झारखंड के रांची में अवैध संबंधों की खातिर खेले गए सनसनीखेज खूनी खेल का एक बेहद हैरान और परेशान करने वाला मामला सामने आया है। रांची में पुलिस ने एक महिला और उसके प्रेमी को महिला के पति की हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया है। पति द्वारा अवैध संबंध का विरोध करने के चलते पत्नी उसे छोड़कर पिछले डेढ़ साल से प्रेमी के साथ रह रही थी। इतना ही नहीं महिला और उसका प्रेमी घर में लगे सीसीटीवी कैमरे से पति की हर गतिविधि पर नजर रखते थे। पुलिस अधिकारियों ने बताया आरोपी महिला गीता देवी और उसके प्रेमी इरफान अंसारी को 21 अगस्त को रांची के पिठोरिया इलाके में गीता के पति लुंबा उरांव की हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बताया कि जांच के दौरान पता चला कि गीता के पिछले 8 सालों से इरफान अंसारी के साथ अवैध संबंध थे, जिसका लुं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.