लखनऊ, फरवरी 24 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददाता। नगराम क्षेत्र में खौलते दूध से मासूम भतीजे के झुलसने के बाद परिजनों की डांट से आहत 18 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस दर्दनाक घटना से परिवार में कोहराम मच गया है और पूरे गांव में शोक की लहर फैल गई है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, शव को पेड़ से नीचे उतरवाकर कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की शिनाख्त गोसाईगंज के बरकत नगर निवासी किसान फूलचंद लोधी के पुत्र शुभम के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार सोमवार शाम घर पर खेलते समय शुभम का एक वर्षीय भतीजा अनमोल खौलते दूध में गिरकर झुलस गया था। बच्चे के झुलसने से घर में अफरा-तफरी मच गई। परिजनों ने इस घटना को लेकर शुभम को कड़ी फटकार लगाई, जिससे वह बेहद आहत हो गया। बताया जा रहा है कि डांट से दुखी होकर शुभम शाम को साइकिल ल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.