हाथरस, जनवरी 16 -- हाथरस। कोतवाली हाथरस जंक्शन के गांव रामपुर में पांच माह की बच्ची की दूध पीने के बाद तबियत बिगड़ गई। परिजन बच्ची को उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर आए। जहां चिकित्सक ने बच्ची को मृत घोषित कर दिया। परिजन रोते बिलखते हुए बच्ची के शव को गांव ले गए। शव के पहुंचते ही गांव में शोक की लहर दौड़ गई। रोहित कुमार की पांच माह की बच्ची गुंजन बुधवार रात को दूध पीने के बाद सो गई। सुबह परिजन घर में काम कर रहे थे, इसी दौरान बच्ची की हल्की सी आवाज रोने की आई। तो मां वहां बच्ची के पास पहुंच गई। बच्ची के कोई जबाव न देने पर परिजन उसे आनन फानन उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर आए। जहां चिकित्सक ने बच्ची को मृत घोषित कर दिया। चिकित्सकों की माने तो दूध पीने के बाद बच्ची को श्वास नली में कोई दिक्कत हुई होगी। जिससे उसे सांस लेने में दिक्कतें हुई होगी...