एक संवाददाता, मार्च 26 -- बिहार के सुपौल जिले के निर्मली में दूध पीने के बाद एक ही परिवार के 3 बच्चे बीमार पड़ गए। परिजन ने उन्हें बेहोशी की हालत में एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से डॉक्टर ने उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया। तीनों की हालत नाजुक बताई जा रही है। बीमार बच्चे निर्मली के वार्ड 10 निवासी प्रेम प्रभाकर के पुत्र शौर्य कुमार, आशीष भगत के पुत्र पहल कुमार एवं रवि कुमार हैं। पुलिस ने दूध वाले को हिरासत में ले लिया है। परिजन का कहना है कि मंगलवार सुबह दूध पीने के बाद बच्चों को उल्टी होने लगी और पेट भी खराब हो गया। इसके बाद सभी बेहोश हो गए। यह देखकर परिजन की सांसें अटक गईं। आनन-फानन में बच्चों को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से आगे रेफर कर दिया गया। यह भी पढ़ें- खाने में गिर गई छिपकली, गर्ल्स हॉस्टल की 30 छात्राओं की त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.