मैनपुरी, फरवरी 10 -- थाना क्षेत्र के ग्राम भदाटी में दूध देकर घर लौट रहे युवक के साथ दबंगों ने जमकर मारपीट की। बचाने आई उसके भतीजे की पत्नी को भी पीटा गया। आरोपियों ने फायरिंग कर दहशत भी फैलाई। घटना की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। घटना के बाद आरोपी फरार हो गए हैं। पुलिस उनकी तलाश कर रही है। कुर्रा पुलिस को तहरीर देकर कोमल सिंह ने शिकायत की कि वह दूध देकर घर वापस लौट रहा था। तभी रास्ते में दबंगों ने उसे घेर लिया और गाली गलौज कर मारपीट शुरू कर दी। उसके भतीजे की पत्नी निशा पत्नी अखिलेश ने बचाने की कोशिश की तो आरोपियों ने उसके साथ भी मारपीट की। दहशत फैलाने के लिए फायरिंग भी की गई। पुलिस ने घटना की तहरीर पर रिंकू, सुधीर पुत्रगण रामनरेश, अर्पित पुत्र ऊदल, मुकेश पुत्र रामस्वरूप सभी निवासीगण भदाटी थाना कुर्रा के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया ग...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.