फर्रुखाबाद कन्नौज, जनवरी 8 -- कंपिल, संवाददाता। अर्जुन नगला मजरा बिल्हा गांव निवासी राजेश कुमार ने पुलिस को दिए गए शिकायती पत्र में बताया कि वह दूध डेयरी का संचालन करता हैं। दूध डेयरी की मशीन उनके घर के बरामदे में लगी हुई थी। बुधवार की रात अज्ञात चोरों ने बरामदे से मशीन चोरी कर ली। राजेश कुमार ने आरोप लगाया है कि गांव के ही कुछ लोगों ने उनकी दूध डेयरी की मशीन चोरी की है। पीड़ित के अनुसार चोरी गई मशीन की अनुमानित कीमत करीब 50 हजार रुपये है। इस संबंध में कंपिल थानाध्यक्ष ने बताया कि गांव के ही कुछ लोगों पर चोरी का आरोप लगाया गया है। मामले की जांच की जा रही है, जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...