हापुड़, नवम्बर 17 -- बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे-09 पर सोमवार को तेज गति से आ रहा दूध के डिब्बों से भरा एक वाहन अनियंत्रित होकर सर्विस रोड की रैलिंग से टकरा गया। इस दौरान उसके पीछे से आ रही एक कार वाहन से भिड़ गई। जबकि कार के पीछे आ रही एक बुलेट बाइक भी कार से टकरा गई। इस हादसे में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने पर यूपी-112 पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घायलों को एंबुलेंस की मदद से गढ़ रोड स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। बाबूगढ़ थाना प्रभारी निरीक्षक मुनीष प्रताप सिंह चौहान ने बताया कि सोमवार को यूपी-112 पर सूचन प्राप्त हुई थी कि एनएच-09 पर कार व बाइक की टक्कर हो गई है। इस सूचना पर पुलिस टीम को मौके पर भेजा गया था। जहां पर पता लगा कि एक दूध के डिब्बों से भरा वाहन अचानक से बछलौता फ्लाईओवर के पास में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.