फर्रुखाबाद कन्नौज, जनवरी 31 -- फर्रुखाबाद, संवाददाता। दूध कारोबारी को घेरकर हमला किया गया। घर पर चढ़कर मारपीट की गयी, गाड़ी तोड़ दी गयी। इसमें बेटा घायल हो गया जबकि पिता की हालत गंभीर है। घटना को लेकर कादरीगेट थाना पुलिस से शिकायत की गयी है। पुलिस इसमें जांच कर रही है। सेंट्रल जेल चौराहा के निकट पपियापुर निवासी राजन पाठक ने कादरीगेट थाना पुलिस को मुकदमा दर्ज कराने के लिए एक तहरीर दी। बताया कि उसके पिता दुग्ध डेयरी का संचालन करते हैं। उनका अक्सर घर से बाहर आना जाना रहता है। उनके पास कैश भी मौजूद रहता है। 29 जनवरी को पिता अपनी कार से कानपुर गये थे जहां से वह वापस लौट रहे थे। इसकी भनक एक दर्जन से अधिक लोगों को लग गयी। रात 8:15 बजे पिता मोड़ से गुजरे तभी वहां अपहरण व लूट की पूर्व नियोजित योजना से घात लगाये बैठे लोगों ने पिता की कार को रोकने का प्...