देहरादून, दिसम्बर 17 -- हरिद्वार। ज्वालापुर क्षेत्र में दूध कारोबारी के साथ हुई मारपीट के मामले में अदालत के आदेश पर पुलिस ने पांच नामजद और पांच अज्ञात आरोपियों के खिलाफ बुधवार को मुकदमा दर्ज किया है। घटना के चार माह बाद दर्ज हुई एफआईआर के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पांवधोई बड़ी सड़क निवासी इश्तयाक पुत्र इशाक ने कोर्ट में प्रार्थना पत्र देकर बताया कि उनके भतीजे रिहान पुत्र इकबाल दूध सप्लाई का काम करते हैं। 30 अगस्त की रात करीब साढ़े दस बजे रिहान अपने चचेरे भाई अनस के साथ मोटरसाइकिल से दूध लेकर घर लौट रहा था। इसी दौरान पांवधोई क्षेत्र की एक गली में परवेज, उस्मान, रईयान, सादिर और उनके साथ मौजूद पांच अन्य लोगों ने रास्ता रोक लिया। आरोप है कि गाली-गलौज का विरोध करने पर परवेज ने जान से मारने की धमकी देते हुए रिहान का गला दबा दिया। इसके ब...