अमरोहा, सितम्बर 1 -- 11 दिन बाद भी दूध कारोबारी का हत्यारोपी पुलिस की पकड़ से दूर है। हत्यारोपी की गिरफ्तारी नहीं होने से मृतक के परिजनों में रोष व्याप्त है। रजबपुर थाना क्षेत्र के गांव हाफिजपुर निवासी दूध कारोबारी सौरभ (22) पुत्र रामवीर बीती 20 अगस्त की दोपहर बाइक लेकर घर से किसी काम से गजरौला आया था। इसके बाद जब शाम तक भी वह घर नहीं पहुंचा तो उसके ताऊ ने फोन किया। उसने गजरौला से जल्द वापस घर लौटने की बात कही। उसी दिन देर शाम सौरभ का शव अटारी-मुरीदपुर मार्ग के किनारे पड़ा मिला था। परिजनों ने गांव निवासी अनित पर सौरभ की हत्या करने का आरोप लगाया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी पिटाई के बाद गला दबाकर हत्या किए जाने की पुष्टि हुई थी। परिजन पुलिस से हत्यारोपी की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। बावजूद इसके सात दिन बाद भी आरोपी पुलिस की पकड़ से दू...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.