अमरोहा, सितम्बर 1 -- 11 दिन बाद भी दूध कारोबारी का हत्यारोपी पुलिस की पकड़ से दूर है। पुलिस टीमें आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दे रही हैं। बीती 20 अगस्त को दूध कारोबारी का शव सड़क किनारे पड़ा मिला था। गिरफ्तारी नहीं होने पर मृतक के परिवार वालों में रोष व्याप्त है। जानकारी के अनुसार रजबपुर थाना क्षेत्र के गांव हाफिजपुर निवासी दूध कारोबारी 22 वर्षीय सौरभ पुत्र रामवीर की गांव निवासी अनित से किसी बात को लेकर पुरानी रंजिश चल रही थी। बीती 20 अगस्त की दोपहर सौरभ बाइक लेकर घर से किसी काम से गजरौला आया था। इसके बाद जब शाम तक भी सौरभ घर नहीं पहुंचा तो उसके ताऊ ने उसे फोन किया। उसने गजरौला से वापस घर लौटने की बात कही। वहीं देर शाम सौरभ का शव अटारी-मुरीदपुर मार्ग किनारे पड़ा मिला था। परिजनों ने गांव निवासी अनित पर सौरभ की हत्या करने का आरोप ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.