गाज़ियाबाद, फरवरी 20 -- गाजियाबाद, संवाददाता। सिद्धपीठ श्री दूधेश्वर नाथ मंदिर में चार दिवसीय होली महोत्सव मनाया जाएगा। महोत्सव तीन मार्च से छह मार्च चलेगा। इसमें पूरे देश से संत और साधू शामिल होंगे। श्रद्धालुओं को होलिका दहन की विभूति वितरित की जाएगी। मंदिर के पीठाधीश्वर महंत नारायण गिरि ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी चार दिवसीय होली महोत्सव मनाया जाएगा। उन्होंने बताया कि होली महोत्सव की तैयारियां भी शुरू हो गई हैं। मंदिर के मीडिया प्रभारी एसआर सुथार ने बताया कि तीन मार्च को होलिका दहन होगा। महाशिवरात्रि के अवसर पर लाखों श्रद्धालुओं ने भगवान दूधेश्वर को बिल्व पत्र, बिल्व फल, भांग, धतूरा, पुष्प नारियल, गोला अर्पित किए जाते हैं। उन सभी को सुखाकर उपले डालकर होलिका पूजन करके दहन किया जाएगा। होलिका दहन की विभूति का प्रसाद भक्तों में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.