गाज़ियाबाद, मार्च 6 -- गाजियाबाद। दूधेश्वरनाथ कॉरिडोर के प्रथम चरण में मुख्य द्वार और यात्री निवास का निर्माण होगा। वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच गुरुवार तड़के पहले चरण का काम शुरू हो गया। कार्यदायी संस्था ने प्रवेश द्वार के निर्माण को लेकर पिलर के लिए खुदाई शुरू कर दी। कॉरिडोर बनाने के लिए शासन की ओर से पर्यटन विभाग को छह करोड़ रुपये मिले हैं। ऐतिहासिक दूधेश्वरनाथ मठ महादेव मंदिर से गाजियाबाद की विश्व में पहचान बढ़ी है। इसको देखते हुए प्रदेश सरकार ने दूधेश्वरनाथ कॉरिडोर बनाने का ऐलान किया था। कॉरिडोर के प्रथम चरण के निर्माण के लिए उत्तर प्रदेश प्रोजेक्ट कॉरपोरेशन लिमिटेड (यूपीपीसीएल) को अधिकृत किया गया है। गुरुवार तड़के आचार्य तोयराज उपाध्याय समेत अन्य आचार्यों ने वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच निर्माण कार्य की शुरुआत कराई। भूमि पूजन के बाद प्रवे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.