प्रतापगढ़ - कुंडा, दिसम्बर 19 -- कुंडा, संवाददाता। नगर पंचायत के बाजारों में नगर निगम की तर्ज पर लाइट लगाई जा रही है। इससे रात को कस्बा दूधिया रोशनी से चमकेगा। नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि शिवकुमार तिवारी ने बताया कि कुंडा बाजार में पैक आरसीसी नालों का कार्य कराकर नालियों से निजात दिलाई जा रही है। ब्लॉक रोड पर विक्टोरिया लाइट, गांधी नगर तिराहा से प्रेम नगर तक ऑक्टोगोनल लाइट लगवा कर सौंदर्यीकरण करवाने का कार्य किया गया था। अब डाक घर से पोस्ट ऑफिस तिराहा तक दोनों ओर फैंसी विक्टोरिया लाइट लगने का कार्य कराया जा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...