पीलीभीत, जनवरी 10 -- पीलीभीत। धनाराघाट पर बसी राम नगरिया शुक्रवार की रात दूधिया रोशनी में नहाकर श्रद्धा और भक्ति का अनुपम दृश्य प्रस्तुत करती नजर आई। कल्पवास कर रहे साधु-संतों की उपस्थिति में पूरा घाट आध्यात्मिक ऊर्जा से भर उठा। रोशनी से सजा घाट दूर से ही लोगों को आकर्षित करता रहा। रात होते ही धनाराघाट पर कल्पवास कर रहे साधु-संत भजन-कीर्तन में लीन हो गए। राम नाम की गूंज और मधुर भजनों से वातावरण भक्तिमय हो गया। दूधिया रोशनी में साधु-संतों का भजन-कीर्तन श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण बना रहा। घाट पर शांत, संयमित और अनुशासित माहौल देखने को मिला। कल्पवास के नियमों का पालन करते हुए साधु-संत ध्यान, जप और भजन में तल्लीन रहे। स्थानीय लोगों का कहना है कि ऐसी आध्यात्मिक छटा कम ही देखने को मिलती है। श्रद्धालुओं के अनुसार, धनाराघाट पर बसी यह राम नगर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.