हरदोई, दिसम्बर 18 -- सांडी। कस्बे में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं पर पुलिस अभी पूरी तरह अंकुश नहीं लगा पाई है। इसी बीच अज्ञात चोरों ने एक बंद घर को निशाना बनाते हुए हजारों रुपये के सामान पर हाथ साफ कर दिया। घटना की जानकारी होने पर पीड़ित ने थाने पहुंचकर पुलिस को तहरीर दी है। कस्बे के गांव भीखपुर निवासी सुन्दरलाल कस्बे में दूध बेचकर अपने परिवार का भरण-पोषण करते हैं। उनका मंगला देवी रोड पर कृषि गोदाम के पीछे, तालाब के सामने एक दूसरा मकान स्थित है। वह अक्सर बंद रहता है। बताया जाता है कि बुधवार की रात अज्ञात चोर दीवार फांदकर घर के अंदर घुस आए। इसके बाद उन्होंने दोनों कमरों के ताले तोड़ दिए। अंदर रखा सामान चोरी कर लिया। चोर सूटकेस में रखे कीमती कपड़े, एक गैस सिलेंडर, एक सीलिंग फैन और पीतल के बर्तन समेत अन्य घरेलू सामान लेकर फरार हो गए। गुरुवा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.