लखीमपुरखीरी, फरवरी 21 -- पसगवां कोतवाली क्षेत्र के बरवर पसगवां मार्ग पर दो बाइक सवार नकाबपोश बदमाशों ने एक दूधिया के सिर में रॉड मारकर लहूलुहान कर दिया और उसके पास से दस हजार की नकदी व मोबाइल लूट लिया। पसगवां कोतवाली क्षेत्र के भोगीपुरपाठक गांव के रहने बाले सुनील कुमार यादव दूध बेचने का कारोबार करता है। रोजाना की भांति शनिवार को भी सुनील पसगवां से दूध बेचकर बाइक से बरवर की तरफ घर लौट रहा था। तभी दोपहर 12 बजे चौवियापुर गांव की तीव्र मोड़ पर दो नकाबपोश लुटेरों ने सुनील के सिर में राड मारकर घायल कर दिया और पास से दस हजार रुपये की लूट लिए। उसका मोबाइल भी बदमाश छीन कर फरार हो गए। लूट के बाद लुटेरे पसगवां की तरफ भाग गए। सूचना के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई। घायल सुनील को पसगवां सीएचसी में इलाज के लिए लाया गया। घटना के बाद पुलिस ने कई स्थानों ...