रिषिकेष, फरवरी 18 -- डोईवाला-दूधली मार्ग के चौड़ीकरण की मांग को लेकर मंगलवार को एक बार फिर ग्रामीण भड़क गए। नाराज ग्रामीणों ने डोईवाला-दूधली मुख्य मार्ग पर प्रदर्शन किया। इसकी सूचना पर अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर आश्वासन देकर ग्रामीणों का आंदोलन स्थगित कराया। मंगलवार को डोईवाला-दूधली मार्ग के चौड़ीकरण की मांग को लेकर ग्रामीण दूधली स्थित गन्ना सेंटर के समक्ष मुख्य मार्ग पर पहुंचे और वहां सड़क पर प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने कहा कि लंबे समय से डोईवाला दुधली मार्ग के चौड़ीकरण की मांग की जा रहा है। लेकिन कोई भी इस मामले पर ध्यान नहीं दे रहा है। ग्रामीणों द्वारा बीच सड़क में प्रदर्शन की सूचना अधिकारियों को मिली। जिसके बाद तहसीलदार डोईवाला सोहन सिंह रागढ़ और लोक निर्माण विभाग के अभियंता लिंगवाल मौके पर पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों को लोनिवि के प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.