चाईबासा, फरवरी 20 -- नोवामुंडी। प्रखंड के दूधबिला सामुदायिक भवन में बुधवार को झामुमो प्रखंड संयोजक प्रमुख रीमू बहादुर की अध्यक्षता में झामुमो पार्टी की दूधबिला पंचायत समिति गठन के लिये बैठक आयोजित हुई।बैठक में जिला परिषद चैयरमेन लक्ष्मी सुरेन भी पहुंची हुई थीं।बैठक में उपस्थित झामुमो समर्थकों ने हरि चरण केराई को दुधबिला पंचायत अध्यक्ष के रूप में चयन कर लिया है।उपाध्यक्ष पद पर बिकास ग़ोप,सचिव पद पर शंभु चातोंबा,संयुक्त सचिव पद पर अर्जुन चातोंबा,कोषाध्यक्ष पद पर गुलन केराई को चयन कर लिया गया है।कार्यकारिणी सदस्य पद में सुखलाल पुरती,मोरा केराई,सुखराम पुरती,शंभु चरण मारली,प्रदीप पान,गोल्डन लोहार,श्याम चातोंबा,गुरुचरन चातोंबा,मानसिंह चातोंबा को शामिल किया गया है।प्रखंड सदस्य में मिलु पुरती,जीतेन कोड़ा,सचिन चातोंबा,ब्रह्मदेव दास,चन्द्रमोहन चातोंब...