बांका, मार्च 12 -- फुल्लीडुमर (बांका), निज प्रतिनिधि। होली पर्व के पूर्व फुल्लीडुमर पुलिस ने थाना क्षेत्र के शराब निर्माण के लिए चर्चित दूधघटिया जंगल में सर्च अभियान चला कर चार शराब भट्ठियों को ध्वस्त करते हुए 200 किलो से ज्यादा जावा महुआ एवं शराब बनाने के उपकरण को भी नष्ट कर दिया। थानाध्यक्ष बबलू कुमार के नेतृत्व में गठित टीम में शामिल अपर थानाध्यक्ष राजीव रंजन, एसआई मनीष कुमार सिंह, शरद श्रीकांत, एएसआई अनिल कुमार यादव एवं सुरक्षा बलों ने दूधघटिया जंगल में छापेमारी की। जहां पुलिस को देखते ही सभी शराब कारोबारी शराब भट्टी छोड़कर फरार हो गए। जहां पुलिस ने जंगल में शराब भट्ठियों की तलाशी के दौरान पुलिस ने चारों भट्ठियों को ध्वस्त करते हुए शराब बनाने की सामग्री एवं उपकरण को विनष्ट कर दिया। थानाध्यक्ष बबलू कुमार ने बताया कि कार्रवाई के दौरान श...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.